धर्मशाला में शुरू हुआ बीसीसीआई का वार्षिक कॉनक्लेव

0
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई का पहला वार्षिक कॉनक्लेव आज से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू हो गया। इस वार्षिक कॉनक्लेव का उद्घाटन बीसीसीआई अध्यक्ष और बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने किया।

इसे भी पढ़िए :  श्रीलंका के कैप्टन उपुल थरंगा पर दो मैच का बैन, श्रीलंका की मुश्किलें और बढ़ी

हिमाचल प्रदेश में ये कॉनक्लेव 21 से 24 जून तक चलेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक में भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के नाम पर भी मोहर लगेगी। बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक इस समारोह के आखिरी दिन 24 जून को आयोजित होगी।

इसे भी पढ़िए :  कुक ने लगाया दोहरा शतक, पारी घोषित

एबीपी न्यूज़ के मुताबिक इस कॉनक्लेव में विश्व के सबसे बड़े घरेलू क्रिकेट सत्रों में से एक को मजबूत करने और आईपीएल को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक से हटे कई दिग्गज टेनिस खिलाड़ी