धर्मशाला टेस्ट: मैच पर भारत की पकड़ मजबूत, ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट गिरे, स्कोर: 109/6

0
धर्मशाला टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में अब तक 6 झटके लग चुके हैं। लंच के बाद उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहला झटका 10 रन के स्कोर पर लगा। हालांकि इस पारी में भी करुण नायर ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वॉर्नर का कैच छोड़ा था। लेकिन लेकिन अगले ही ओवर में उमेश यादव (6 रन) की गेंद पर वॉर्नर को विकेट के पीछे साहा ने लपक लिया। 31 के स्कोर पर कंगारू टीम को दूसरा झटका लगा। कप्तान स्टीव स्मिथ (17 रन) को भुवनेश्वर ने बोल्ड किया। स्मिथ महज एक रन से सीरीज में 500 रन पूरे करने से चूक गए। 31 के ही स्कोर पर मैट रैनशॉ (8 रन) भी उमेश यादव की गेंद पर चलते बने। साहा ने वह कैच लिया। चौथे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 56 रन जोड़े। आर. अश्विन ने हैंड्सकॉम्ब (18 रन) को अपना शिकार बनाया। उसके बाद 92 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी चलाई और शॉन मार्श (1 रन) को चेतेश्वर पुजारा ने लपक लिया। मैक्सवेल 45 रन बनाकर अश्विन का शिकार हुए। अभी क्रीज पर मैथ्यू वेड और पैट कमिंस हैं।

इसे भी पढ़िए :  टेस्ट क्रिकेट में आर अश्विन ने तोड़ा इस महान गेंदबाज का रिकॉर्ड

पहली पारी में भारत को 32 रनों की बेशकीमती बढ़त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारत को पहली पारी के आधार पर 32 रनों की बेशकीमती बढ़त मिली है। तीसरे दिन 248/6 के स्कोर से आगे खेलते हुए भारत की पूरी टीम 332 रनों पर सिमट गई। रवींद्र जेडजा (63 रन) न सिर्फ भारत के टॉप स्कोरर रहे, बल्कि ऋद्धिमान साहा के साथ सातवें विकेट के लिए बहुमूल्य 96 रनों की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन अपनी फिरकी के जरिए 5 विकेट झटके। जबकि पैट कमिंस के हिस्से तीन विकेट आए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 300 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़िए :  हॉकी चैंपियन ने कहा हॉकी को अलविदा, नहीं सह पाई कोच और अधिकारियों की 'डर्टी पॉलिटिक्स' !