रांची में फाइव स्टार होटल खोलेंगे धोनी, लागत 300 करोड़ रुपये

0
रांची में फाइव स्टार होटल खोलेंगे धोनी, लागत 300 करोड़ रुपये

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगातार अपने बिजनेस के विस्तार की योजना बना रहे है। इसी क्रम में वे रांची में एक फाइव स्टार होटल खोलने जा रहे है। बीते दिनों धोनी की कंपनी ‘रीति ट्रैवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड’ ने धुर्वा में फाइव स्टार होटल खोलने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इस होटल की लागत करीब 300 करोड़ रु. बताई जा रही है। धोनी मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर भी है। वे स्वयं झारखंड में हुए ग्लोबल इंवेस्टर समिट में शामिल भी हुए थे। धोनी के इस होटल में करीब 500 लोगों को नौकरी मिलने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़िए :  झारखंड विधानसभा में काला दिन ! सदन में जमकर हुई जूतम-पैजार, विपक्ष ने स्पीकर पर फेंकी कुर्सी

बताया जाता है कि होटल निर्माण के लिए धोनी की कंपनी ने धुर्वा में ज्यूडिशियल अकादमी के पास करीब पांच एकड़ जमीन चुनी है। फिलहाल ये जमीन पर्यटन विभाग के पास है, जिसपर निर्णय सरकार को करना है।

इसे भी पढ़िए :  चीनी मीडिया ने बताए ओलंपिक में भारत के पीछे रहने की वजह

Click here to read more>>
Source: aaj tak