गूगल प्ले स्टोर से एप्स डाउनलोड कर रहे हैं तो हो जाए सावधान!

0
गूगल

गूगल प्ले स्टोर से एप्स डाउनलोड कर रहे हैं, तो हो जाए सावधान। जी हाँ गूगल प्ले स्टोर से करोड़ों बार डाउनलोड की गई 500 से ज्यादा एंड्रॉयड एप्स मालवेयर से प्रभावित पाई गई हैं। इनमें से 90 फीसद एप्स प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती हैं। ऐसे में एप डेवलपर्स विज्ञापनों के जरिए रेवन्यू बनाते हैं। इसके लिए वो अपनी एप्स में Android SDK Ads library को इंटीग्रेट करते हैं, जो एप के फंक्शन्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है। लेकिन मोबाइल सिक्योरिटी फर्म के रिसर्चर्स ने इन एप्स में एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट का पता लगाया है। जो एंड्रॉयड डिवाइस में स्पाईवेयर भेज रहा है।

इसे भी पढ़िए :  गूगल प्ले स्टोर पर BHIM बना भारत का सबसे लोकप्रिय ऐप

हालांकि गूगल ने ये  एप्स  प्ले स्टोर से हटा दिया हैं, फिर भी एंड्रॉयड डिवाइस को मैलवेयर से बचाने के लिए यूजर्स को डिवाइस में Google Play Protect रखना चाहिए, Google Play Protect मैलवेयर से प्रभावित एप्स को एंड्रॉयड डिवाइस से रीमूव करता है। यूजर्स को अपने फोन में हमेशा एक अच्छी एंटीवायरस एप भी  रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  गूगल प्ले स्टोर की 400 एप्स पर वायरस अटैक, न करें एप डाउनलोड

Click here to read more>>
Source: Dainik Jagran