यूरो कप 2016: जर्मनी को हराकर फाइनल में पहुंचा फ्रांस

0

मार्सेले। एंटोनी ग्रिजमैन द्वारा दागे गए दो गोलों की मदद से मेजबान फ्रांस ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 2-0 से हराकर यूरो कप 2016 के फाइनल में प्रवेश किया। अब रविवार को फाइनल में फ्रांस का मुकाबला पुर्तागाल से होगा।

फ्रांस ने मैच में धमाकेदार शुरुआत की जबकि ‍चोटिल खिलड़ियों से जूझ रहे जर्मनी का आक्रमण कमजोर नजर आया। हाफ टाइम से ठीक पहले फ्रांस को पेनल्टी मिली, जब जर्मन कप्तान बास्टियन श्वांसटाइगर ने हैंडबॉल किया। इस पर ग्रिजमैन ने गोल दागते हुए फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई। खेल के 72वें मिनट में जर्मन गोलकीपर माइकल न्यूयर की गलती का लाभ उठाते हुए ग्रिजमैन ने अपना तथा टीम का दूसरा गोल दागा। जर्मनी का गेंद पर नियंत्रण ज्यादा रहा, लेकिन उसके खिलाड़ी मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर पाए।

इसे भी पढ़िए :  मोहम्मद शमी ने फिर शेयर की पत्नी के साथ तस्वीर, कट्टरपंथी भड़के लिखा- एक बार कुरान पढ़ लो

1958 विश्व कप के बाद फ्रांस की किसी स्पर्धात्मक मैच में जर्मनी पर यह पहली जीत है। दो बार यूरो कप जीत चुके फ्रांस का पुर्तगाल के खिलाफ फाइनल में पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। पुर्तगाल दूसरी बार यूरो कप फाइनल में पहुंचा है। उसे 2004 में फाइनल में यूनान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़िए :  भारत को मिलने वाला है ऐसा हथियार जो चीन को चकरा देगा, पढ़िए पूरी ख़बर