हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला, किया कोच को बर्खास्त

0
हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला, किया कोच को बर्खास्त

हॉकी इंडिया (एचआई) ने अपना कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है, जिसमें हॉकी पुरुष टीम के मुख्य कोच रोलैंट ओल्टमैंस को अपने पद से बर्खास्त कर दिया गया है। एचआई ने इसका कारण बीते 18 महीनों में टीम के प्रदर्शन में आई गिरावट को बताया है।

इसे भी पढ़िए :  भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह जा सकते हैं जेल !

एचआई द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, हाई परफॉर्मेस डायरेक्टर डेविड जॉन टीम के अंतरिम कोच के तौर पर काम करेंगे। एचआई ने यह फैसला अपनी हाई परफॉर्मेस एंड डेवलपमेंट समिति की तीन दिन तक चली बैठक के बाद लिया है, जो शनिवार को खत्म हुई।

इसे भी पढ़िए :  पैरालंपिक एथलीटों ने रचा इतिहास, 1500 मीटर दौड़ में रियो ओलंपिक विजेता का रिकॉर्ड तोड़ा! देखें वीडियो

इस बैठक में 24 सदस्यों ने हिस्सा लिया था, जिसमें चयनसमिति के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह, और उनके साथी बी.पी. गोविंदा, वी भास्करन, थोएबा सिंह, ए.बी. सुबैया और आर.पी. सिंह शामिल थे।

इसे भी पढ़िए :  वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चुना जाएगा टीम इंडिया का कोच: गांगुली

इनके अलावा टीम के मौजूदा खिलाड़ी जयदीप कौर, सरदार सिंह, पी.आर. श्रीजेश, मनप्रीत सिंह भी ओल्टमैंस के साथ मौजूद थे। इनके अलावा, जुगराज सिंह, अर्जुन हलप्पा, हैंस स्टीडर, स्कॉट कोनवे, डेविड जॉन, एलेना नॉर्मेन भी शामिल थे।

Click here to read more>>
Source: aaj tak