IND vs AUS दूसरा टेस्ट: लंच तक भारत ने 72 रन पर गंवाए 2 विकेट, राहुल 48 रन बनाकर क्रीज पर

1
ऑस्ट्रेलिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बेंगलुरू में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लंच तक दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिया है। केएल राहुल 48 रन बनाकर मैदान पर हैं। चेतेश्वर पुजारा लंच के वक्त 17 रन बनाकर नाथन लेयोन के गेंद पर आउट हुए। इससे पहले भारत ने अपना पहला विकेट अभिनव मुकुंद के रूप में गवांया। आॅस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने मुरली विजय की जगह इस मैच में ओपनिंग कर र​हे अभिनव मुकंद को एलबीडब्लू कर भारत को मैच में पहला झटका दिया। मुकुंद अपना खाता भी नहीं खोल सके। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम की तरफ से दो बदलाव किए गए हैं। कंधे की चोट के चलते मुरली विजय की जगह ओपनिंग बल्लेबाज़ अभिनव मुकुंद को मौका मिला है। तो वहीं जयंत यादव की जगह करुण नायर की टीम में वापसी हुई है।

इसे भी पढ़िए :  राजकोट टेस्ट: टीम इंडिया इंग्लैंड से 163 रन से पीछे, पहली पारी 488 रन पर सिमटी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse