UP चुनाव 2017: छठे चरण में 11 बजे तक 23.28 फीसद मतदान

0

यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग जारी। इस चरण में सात जिलों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 11 बजे तक 23.28 फीसद मतदान हो चुका है। गोरखपुर से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने अपना वोट डाला है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से ट्वीट के जरिए वोट डालने की अपील है।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: अयोध्या में मुस्लिम कारसेवकों ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे, एक ट्रक ईंट लेकर पहुंचे राम मंदिर बनाने

वहीं कुछ पोलिंग बूथों पर दिव्यांग लोगों की मदद के व्हीलचेयर्स का इंतजाम भी किया गया है ताकी उन्हें वोट डालने में आसानी रहे। मुलायम सिंह यादव के लोकसभा क्षेत्र जमगढ़ में भी वोटिंग हो रही है। वहीं माफिया-राजनेता मुख्तार अंसारी के क्षेत्र मऊ और केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र के संसदीय क्षेत्र देवरिया में भी चुनाव है। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी आजअपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो करने पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  स्मृति ईरानी पर फेंकी गई चूड़ियां, कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बोलीं मंत्री- महिला पर हमले के लिए पुरूष को भेजना गलत

छठे चरण में नेपाल से सटे महराजगंज और कुशीनगर के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलों की 49 सीटों पर वोटिंग है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ में विधानसभा की 10 सीटें हैं। वर्ष 2012 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने इनमें से नौ सीटें जीती थीं। हालांकि मुलायम ने इस बार आजमगढ़ में एक भी रैली को सम्बोधित नहीं किया है।

इसे भी पढ़िए :  योगी आदित्यनाथ से मिला था अजमेर दरगाह ब्लास्ट का आरोपी सुनील जोशी!