यूपी विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारी

0

लखनऊ। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को इस सिलसिले में दो उप निर्वाचन आयुक्तों ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ आठ मंडलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की और सुरक्षा संबंधी तैयारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दिये।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र कैबिनेट में फेरबदल के बाद पंकजा ने ट्वीटर पर जाहिर की नाराजगी

यूपी के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) हरेराम शर्मा ने बताया कि उप निर्वाचन आयुक्त उमेश सिन्हा तथा विजय देव ने आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश के साथ वीडियों कान्फ्रेसिंग के जरिए आठ मंडलों के जिलाधिकारियों से बातचीत की और स्वतंत्र तथा निष्पक्ष चुनाव सुरक्षा संबंधी जरूरतों और तैयारियों के लिए जरूरी निर्देश दिये।

इसे भी पढ़िए :  UP विधानसभा चुनाव: आखिरी चरण में 60.03 फीसदी मतदान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

बैठक में नोडल अधिकारी (सुरक्षा) की हैसियत से मौजूद रहे। शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारियों को विगत में हुए चुनाव के अनुभवों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित करने और सुरक्षा बलों की आवश्यकता का आंकलन करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़िए :  ईवीएम हैकिंग का आरोप लगाने वाली पार्टियों को चुनाव आयोग देगा जवाब, साथ करेगा हैकाथन की तारीख का ऐलान

शर्मा के मुताबिक, आज (बुधवार)) आगरा अलीगढ मेरठ सहारनपुर मुरादाबाद बरेली झांसी और चित्रकूट मंडल के जिलाधिकारियों से बातचीत हुई है, जबकि गुरुवार को बाकी के मंडलों के जिलाधिकारियों के साथ बातचीत की जाएगी।