लड़की वालों ने शादी में बीफ खिलाने से किया इनकार, तो लड़के वालों ने तोड़ दिया रिश्ता

0
रामपुर
Source: Aaj Tak

रामपुर के गांव में लड़की के परिवारवालों ने शादी में बारातियों को खाने में बीफ की मांग की। बीफ ना मिलने पर लड़के वालों ने ठुकराते हुए शादी रद्द कर दी है। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के माता-पिता और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर सरकार ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में 12 अधिकारियों को किया बर्खास्त

 

जानकारी के मुताबिक घटना रामपुर के दरियागढ़ गांव की है। जहां लड़के वालों ने लड़की के परिवार के सामने एक शर्त रखी थी कि या तो हमारे मेहमानों का स्वागत बीफ व्यंजनों से करें या विवाह रद्द होने के लिए तैयार रहें। तो लड़की वालों ने दूसरा ऑपशन ही स्वीकार करना ठीक समझा। इसके साथ ही उन्होंने लड़के के परिजनों की तरफ से की गई कार की मांग भी ठुकरा दी। उसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के के माता पिता और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में कंपलेंट भी दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़

 

पटवाई के थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि वर के रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।

इसे भी पढ़िए :  सेना में अफसर बनेगा ये कश्मीरी युवक !