चौथा टेस्ट कल से, रहाणे की जगह लेंगे मनीष पांडे, शमी के बदले शार्दुल को मिली एंट्री

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंग्लैंड को मोहाली में करारी हार का सामना करना पड़ा था और अब दुबई में एक हफ्ते तरोताजा होकर टीम नयी ऊर्जा के साथ खेलेगी। इंग्लैंड ने एशियाई मूल के दो खिलाड़ियों हसीब हमीद और जफर अंसारी की जगह नये चेहरों कीटन जेनिंग्स और लियाम डासन को उतारा है। हमीद और अंसारी दोनों फिटनेस समस्या से जूझ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोहाली टेस्ट: भारत ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया, 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त

भारत इस घरेलू सत्र में अदद सलामी जोड़ी के लिये जूझ रहा है। शिखर धवन और केएल राहुल चोटिल हो गये हैं जबकि गौतम गंभीर नहीं चल पाये। कोच अनिल कुंबले का मानना है कि सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का हाल में शार्ट पिच गेंदों पर आउट होने को उनकी कमजोरी मानना सही नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु टेस्ट में नाथन लॉयन का जलवा, तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse