जयंत यादव के शतक पर योगेंद्र यादव ने खोली अपने रिश्ते की पोल, जानिए क्या है सच्चाई?

0
जयंत यादव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

क्रिकेटर जयंत यादव ने रविवार (11 दिसंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में शतक जमाया। शतक लगाने पर उन्हें दुनियाभर से बधाई आई। लेकिन नेता योगेंद्र यादव ने जो ट्वीट किया वह कुछ खास था। दरअसल ट्वीट के जरिए योगेंद्र यादव ने बताया कि वह जयंत यादव के चाचा लगते हैं। योगेंद्र यादव ने लिखा, ‘मुझे चाचा के रूप में जयंत यादव की पहली टेस्ट सेंचुरी पर गर्व है। मजा आ गया’ लेकिन किसी को भी पहले यह नहीं पता था कि वह जयंत यादव के चाचा लगते हैं। इस वजह से लोगों ने उनके ट्वीट को लाइक करने के साथ-साथ पूछा भी कि क्या सचमुच वह जयंत के चाचा हैं? एक ने लिखा, ‘आपके भतीजे हैं? मुबारक हो। परिवार में कितने होनहार लोग हैं।’ दूसरे ने लिखा, ‘आपका असली भतीजा है? बधाई हो, कम से कम अब क्रिकेट को अमीर लोगों का खेल नहीं कहा जाएगा।’ वहीं एक ने मजाक-मजाक में पूछा कि क्या जयंत भी योगेंद्र की तरफ लेफ्टिस्ट हैं ?

इसे भी पढ़िए :  भारतीय टीम की व्यस्तता और खिलाड़ियों को मिलते कम वक्त को लेकर कोच रवि शास्त्री ने जताई चिंता

लोगों के लिए योगेंद्र यादव के बारे में यह बात जानना इसलिए अजीब लगा क्योंकि इससे पहले दोनों में से किसी ने अपने इस रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं की थी। हालांकि, अब भी साफ नहीं है कि क्या योगेंद्र यादव सच में जयंत के चाचा हैं।

इसे भी पढ़िए :  क्रिकेटर समित गोहेल ने तोड़ा 117 साल का पुराना रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी में खेली नाबाद 359 रन की पारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse