चौथा टेस्ट कल से, रहाणे की जगह लेंगे मनीष पांडे, शमी के बदले शार्दुल को मिली एंट्री

0
वानखेड़े स्‍टेडियम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारत और इंग्‍लैंड के बीच गुरुवार से मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में शुरू होने वाले चौथे टेस्‍ट से पहले टीम इंडिया में अहम बदलाव किया गया है। खराब फॉर्म से जूझ रहे अंजिक्‍य रहाणे की जगह मनीष पांडे को मौका दिया गया है। जबकि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को मोहम्‍मद शमी की जगह टीम में बैकअप के तौर पर शामिल किए गया है। रहाणे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में आखिरी टेस्ट में 188 रन जोड़े थे। इसके बाद से वह बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं। रहाणे ने कई पारियों में गैर जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर अपना विकेट गंवाए हैं। भारत अब लगातार 17 टेस्ट के अपराजेय रिकार्ड की बराबरी से सिर्फ एक मैच पीछे है। पिछले साल अगस्त में गाले में श्रीलंका से हारने के बाद भारत ने पिछले 16 टेस्ट में से एक में भी हार का सामना नहीं किया है। उसने 12 टेस्ट जीते जबकि चार ड्रा रहे। इससे पहले, भारत ने यह कमाल 1985 से 1987 के बीच किया था। इसकी शुरूआत 14 सितंबर 1985 को श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में ड्रा टेस्ट से हुई और नौ मार्च 1987 को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ ड्रा रहे टेस्ट तक यह सिलसिला चला था।

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: मैच पर भारत ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड का स्कोर 87-2, जीत के लिए 318 रन की दरकार

तीन टेस्ट के बाद भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढत बना ली है। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम के हौसले बुलंद है और 2012 में एलेस्टेयर कुक की टीम को गंवाई एंथोनी डि मेलो ट्राफी वह फिर हासिल करने की फिराक में है। यह मैच ड्रा भी रहता है तो भारत श्रृंखला जीत जायेगा। इससे पहले इंग्लैंड ने 2011 में इंग्लैंड में , 2012 में भारत में और 2014 में फिर इंग्लैंड में भारत को हराया था।

इसे भी पढ़िए :  इस बार कबड्डी वर्ल्ड कप को लेकर ट्विटर पर भिड़े वीरेंद्र सहवाग और पियर्स मॉर्गन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse