रांची टेस्ट: चेतेश्वर पुजारा की शानदार बल्लेबाजी, तीसरे दिन स्टंप तक भारत का स्कोर 360-6

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसके बाद नायर ने क्रीज पर कदम रखा। दूसरे छोर पर खड़े पुजारा ने 94वें ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस पर चौका मार अपना शतक पूरा किया। यह इस श्रृंखला में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक है। चायकाल तक पुजारा 328 गेंदों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 17 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया है। इससे पहले अपने पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 120 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने शनिवार को पहले सत्र में एक विकेट खोकर अपने खाते में 73 रन जोड़े। पहले दिन राहुल के आउट होने के बाद भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने वाली विजय और पुजारा की जोड़ी ने इस सत्र में भी अच्छी बल्लेबाजी की।

इसे भी पढ़िए :  रांची टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के 451 रन के जवाब में भारत की सॉलिड शुरुआत, लोकेश राहुल ने खेली 67 रनों की पारी

अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेल रहे विजय ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया। शतक की ओर बढ़ रहे विजय ने स्टीव ओकीफ की गेंद पर आगे बढ़कर मारने का प्रयास किया, लेकिन चूक गए और वेड ने उन्हें स्टम्पिंग करने में कोई गलती नहीं की। 183 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाने वाले विजय ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की। विजय 193 के कुल योग पर आउट हुए और इसके साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई। विजय और पुजारा की जोड़ी की 2016-17 सत्र में छठी शतकीय साझेदारी है। वह ऐसा करने वाली विश्व की दूसरी जोड़ी बन गए।

इसे भी पढ़िए :  दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 142 रनों से रौंदा, सीरिज में 2-0 से आगे

इससे पहले, एक सत्र में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने 2005-06 सत्र में सबसे अधिक सात शतकीय साझेदारियां की थीं। इसके अलावा, राहुल और पुजारा की जोड़ी एक सत्र में भारत के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी भी बन गई। उन्होंने 2016-17 सत्र में 954 रन बनाए हैं। इस सूची में पहला नाम राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की जोड़ी का है। राहुल और गौतम ने 2008-09 सत्र में भारत के लिए 14 पारियों में 961 रनों की साझेदारी की थी।

इसे भी पढ़िए :  सहवाग-गंभीर, सचिन-लक्षमण से भी आगे निकल गई है ये जोड़ी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse