आखिरी गेंद पर 2 रन नहीं बना सके धोनी, रोमांचक मैच में एक रन से हारा भारत  

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। लोकेश राहुल के टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास के दूसरे सबसे तेज शतक के बावजूद भारत को एविन लुईस के पांचवें सबसे तेज शतक के कारण शनिवार को रनों की बरसात के बीच रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे पहले टी20 एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारत को जीत के लिए 246 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवर में 244 रन ही बना सकी। भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद 110 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 62 रन की पारी खेली। भारत को आख़िरी ओवर में आठ रन बनाने थे, लेकिन भारतीय टीम छह रन ही बना सकी।

इसे भी पढ़िए :  Rio Breaking: भारत की महिला तीरंदाज बोमबायला देवी प्री क्वॉर्टर में पहुंची

भारत को अंतिम ओवर में आठ रन चाहिए थे। ब्रावो की पहली गेंद पर मार्लन सैमुअल्स ने शार्ट थर्ड मैन पर धोनी का आसान कैच छोड़ा। पहली चार गेंद पर चार रन बने। पांचवीं गेंद पर दो रन बने। अंतिम गेंद पर दो रन चाहिए थे लेकिन धोनी ने शार्ट थर्ड मैन पर सैमुअल्स को कैच थमा दिया।

अपना सिर्फ चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे राहुल ने 51 गेंद में पांच छक्कों और 12 चौकों की मदद से नाबाद 110 रन की पारी खेलने के अलावा रोहित शर्मा (62) के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (43) के साथ चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की, लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज के 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम चार विकेट पर 244 रन ही बना सकी और एक रन से मैच हार गई। राहुल ने सिर्फ 46 गेंद में शतक पूरा किया।

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया की फ्लाइड में शिवसेना सांसद की बदतमीजी का वीडियो आया, बताया इसलिए मारी 25 बार चप्पल

इससे पहले अपना दूसरा टी20 मैच खेल रहे लुईस ने सिर्फ 49 गेंद में पांच चौकों और नौ छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेलने के अलावा चार्ल्स (79) के साथ 9.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 126 जोड़े, जिससे टीम ने रिकार्ड छह विकेट पर 245 रन बनाए। लुईस ने आंद्रे रसेल (22) के साथ दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी भी की। लुईस ने 48 गेंद में शतक पूरा किया, लेकिन वह न्यूजीलैंड के रिचर्ड लेवी (45 गेंद) का सबसे तेज शतक का रिकार्ड नहीं तोड़ पाए। चार्ल्स ने 33 गेंद का सामना करते हुए सात छक्के और छह चौके लगाए। रविवार को दूसरा मैच इसी मैदान पर खेल जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए 1500 अरब डॉलर के निवेश की जरूरत: वित्त मंत्री