अंतिम वनडे में ‘मां’ के नाम की जर्सी पहनकर उतरी टीम इंडिया

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। लिंगानुपात को प्रोमोट करने के प्रयास में भारतीय खिलाड़ियों ने शनिवार(29 अक्टूबर) को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे के दौरान अपनी अपनी ‘मां’ के नाम की जर्सी पहनी।

यह कदम भारतीय टीम के प्रायोजन अधिकार रखने वाले प्रसारक स्टार इंडिया के ‘नई सोच’ अभियान के तहत उठाया गया।

इसे भी पढ़िए :  पंत की इस पारी ने जीता सबका दिल, सचिन ने बताया IPL इतिहास की सबसे बढ़िया पारी

स्टार इंडिया ने बयान में कहा कि ताकतवर संदेश देने के लिये हमारी क्रिकेट टीम ने आज भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में अपने मां के नामों की जर्सी पहनी, क्योंकि वह लाखों लोगों को प्रेरित और बदलाव ला सकती है।

इसे भी पढ़िए :  बंगाल के युवा क्रिकेटर ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, खेला नाबाद 413 रनों की पारी

odi

उन्होंने कहा कि हमारी क्रिकेट टीम इस नयी सोच के लिये दूत के रूप में काम करेगी और इस सामाजिक बदलाव की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिये अपनी पहुंच और मंच का इस्तेमाल करेगी।

इसे भी पढ़िए :  इस्लामी कट्टरपंथ को हिना का जवाब, हिजाब पहनकर नहीं लूंगी चैंपियनशिप में हिस्सा

स्टार इंडिया के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी उदय शंकर ने कहा कि ‘‘दुनिया में ऐसा पहली बार है जब टीम की जर्सी को सामाजिक बदलाव के लिये इस्तेमाल किया गया हो। इस मुहिम में साथ देने के लिये हम बीसीसीआई और टीम की प्रशंसा करते हैं।’’