IPL: कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को रौंदा, उथप्पा ने लगाता अर्धशतक

0
IPL

कोलकाता में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए IPL मैच में KKR ने SRH को 17 रन से पटखनी दे दी. SRH की तरफ़ से सलामी बल्लेबाज वार्नर और धवन ने टीम को अच्छी दिशा दी, लेकिन शिखर धवन 23 के व्यतिगत स्कोर पर सातवें ओवर में पठान की गेंद पर पेवोलियन लौट गए. इसके बाद फॉर्म में चल रहे वार्नर भी 26 के स्कोर पर कुलदीप की गेंद पर वॉक्स को कैच थमा बैठे.युवराज सिंह ने कुछ एक अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन 26 के निजी स्कोर पर वो भी चलते बनें

इसे भी पढ़िए :  ललिता बाबर ने जगाई पदक की उम्मीद, 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में पहुंची

इससे पहले सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया. कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाए हैं. यूसुफ पठान (21) नाबाद रहे. रॉबिन उथप्पा ने 39 गेंदों में 68 रन (5 चौके, 4 छक्के) बनाए. उनको बेन कटिंग ने पैवेलियन भेजा. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

इसे भी पढ़िए :  ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त दहेज में ले रहे हैं इतना रुपया की जानकर रह जाएंगे हैरान

दो जीवनदान और दो बड़ी पारियां
रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे का किस्मत ने भी भरपूर साथ दिया. टॉप स्कोरर रहे उथप्पा पहली ही गेंद में उस समय बच गए थे, जब अंपायर ने उन्हें कैच आउट नहीं दिया, जबकि गेंद उनके बल्ले से लगकर गई थी. मनीष पांडे दूसरे टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने 35 गेंदों में 46 रन ठोके. उनको भी लाइफ मिली, जब कीपर नमन ओझा उनकी स्टंपिंग का चांस छोड़ दिया.

इसे भी पढ़िए :  सहवाग ने इस पाकिस्तानी खिलाड़ी के जन्मदिन पर दिया ऐसा तोहफा जो हर भारतीय को पसंद आएगा

केकेआर का पहला विकेट 10 रन पर ही गिर गया. पिछले मैच में 18 गेंदों में तीन छक्कों और चार चौकों की मदद से 37 रन बना चुके सुनील नरेन इस बार 6 रन ही बना पाए और भुवनेश्वर कुमार ने उनको बोल्ड कर दिया. गौतम गंभीर ने 16 गेंदों में 15 रन बनाए. उनको स्पिनर राशिद खान ने बोल्ड किया. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ़ से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.