सचिन तेंदुलकर के इस सुझाव को MCC ने किया खारिज

0
फोटो: HT

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रणजी ट्राफी मैचों में दो पिचों के इस्तेमाल का सुझाव एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति को पसंद नहीं आया। समिति का सचिन का सुझाव खेल की अहमियत को कम कर देगा।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात ने रचा इतिहास, मुंबई को हराकर पहली बार बना रणजी चैंपियन

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब की विश्व क्रिकेट समिति के सदस्य रमीज राजा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि समिति को यह महसूस होता है कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने, खुद को चुनौती देने के बारे में है। दो पिचों पर खेलना प्रथम श्रेणी क्रिकेट की अहमियता को कम करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  ऋषभ पंत ने तोड़ा 82 साल का रिकॉर्ड, रणजी ट्रॉफी में लगाए 21 छक्‍के

राजा के अलावा समिति के चेयरमैन और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक बियर्ले ने भी यही बात की। उन्होंने कहा कि हमने इसके बारे में भी बात की। हमने प्रथम श्रेणी मैचों को ट्रेनिंग के तौर पर इस्तेमाल करने के बीच के टकराव के बारे में बात की।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के अखबार ने दिखाया पाक को आइऩा! अपने अंदर झांकने और छवि बदलने की दी सलाह