इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, फाइनल में भारत से हो सकता है मुकाबला

0
पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही इंग्लैंड का 42 साल से आईसीसी का वनडे टूर्नामेंट जीतने का ख्वाब एक बार फिर हकीकत में नहीं बदल पाया। टॉस हारने के बाद इंग्लैंड की पूरी टीम 49.5 ओवर में महज 211 रनों के स्कोर पर ही सिमट गई। जबाव में पाकिस्तान ने 212 रनों के लक्ष्य को ओपनर फखर जमां और अजहर अली के शानदार अर्द्धशतकों की मदद से दो विकेट खोकर 37.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत में बल्लेबाजों से अधिक पाकिस्तान के गेंदबाजों को योगदान रहा, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले से धमाका कर चुके इंग्लैंड के बल्लेबाजों को उनके ही घर में धराशायी कर दिया और वह बेहद हल्का लक्ष्य ही दे पाई।

इसे भी पढ़िए :  राम के नाम पर इस बार भी यूपी चुनाव लड़ेगी भाजपा, विकास के मुद्दे फिर से गायब रहने की आशंका

पाकिस्तान की ओर से अजहर अली ने 76, फखर जमान ने 57, बाबर आजम ने 38 और मो. हफीज ने 31* रन की इनिंग खेली. मैच के दौरान हर फील्ड  में पाकिस्तानी प्लेयर्स इंग्लिश टीम पर भारी पड़े।

इसे भी पढ़िए :  IND vs AUS दूसरा टेस्ट: 189 रनों पर सिमटी भारतीय टीम, लायन ने लिए 8 विकेट