रवि शास्त्री होंगे टीम इंडिया के अगले कोच? करेंगे आवेदन

0
रवि शास्त्री
File Photo

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शास्त्री ने भारतीय टीम के कोच पद हेतु आवेदन करने का फैसला कर लिया है। बता दें कि अनिल कुंबले से पहले भी रवि शास्त्री टीम के कोच थे लेकिन कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था। अब अनिल कुंबले के इस्तीफे के बाद से ये पद खाली पड़ा है और बीसीसीआई ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। सूत्रों के मुताबिक शास्त्री कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद हैं।

इसे भी पढ़िए :  नए BCCI अध्यक्ष बनते ही बोले अनुराग ठाकुर, “टीम इंडिया कोच के लिए निकालेंगे विज्ञापन”

बता दें कि इस पद के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी, इंग्लैंड की ओर से खेल चुके रिचर्ड पायबस, पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश और घरेलू क्रिकेट खेल चुके लालचंद राजपूत ने भी इस पद के लिए पहले से ही आवेदन कर दिया है लेकिन उनके लिए कोच बनना काफी मुश्किल लग रहा है।

इसे भी पढ़िए :  पांच गेदबाजों का फर्मूला टेस्ट में सबसे उपयुक्त: कोहली

वहीं बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया है कि श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को नया कोच मिल जाएगा। भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 24 जुलाई से शुरू होने वाला है। अभी टीम इंडिया वेस्टइंडीज में 5 वनडे और 1 टी20 मैच खेलने गई हुई है।

इसे भी पढ़िए :  दो लाइन की CV भेजने पर बोले सहवाग- मेरा नाम ही काफी है