कुंबले की सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट में मजबूत टीमों को हराना: सहवाग

0

दिल्ली
पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि भारत के मुख्य कोच अनिल कुंबले इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी चुनौती टेस्ट में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ भारत को जीत दिलाना है।

सहवाग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह भारत की कोचिंग के लिए परफेक्ट व्यक्ति हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 600 विकेट चटकाने के अलावा टेस्ट शतक भी जड़ा है। मैं जिन लोगों से मिला उनमें वह सबसे सकारात्मक इंसान है। वह कभी हार नहीं मानता और यही कारण है कि युवा टीम उससे काफी कुछ सीख सकती है। ’’ कुंबले की सबसे बड़ी चुनौती के बारे में पूछने पर सहवाग ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भारत का दौरा करने के दौरान हराना और बड़ी टीमों का सामना करने पर दबाव से निपटना है।’’ उन्होंेने कहा, ‘‘इंग्लैंड फिलहाल अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रहा है और उम्मीद करता हूं कि भारत उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगा जैसा पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था।’’ पेशकश होने पर बल्लेबाजी कोच की भूमिका स्वीकार करने के बारे में पूछने पर सहवाग ने कहा, ‘‘नहीं, मेरे पास समय नहीं है। मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम को बल्लेबाजी कोच की जरूरत है क्योंकि उनके पास काफी अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्हें गेंदबाजी कोच की जरूरत है।’’

इसे भी पढ़िए :  IND vs Aus: टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त, दूसरी पारी में भारत ने 4 विकेट खोकर बनाए 213 रन