श्रीलंका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 82 रनों से हराया, सीरीज बराबर

0

 

दिल्ली

कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने आज यहां दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया को 82 से पराजित कर पांच मैचों की श्रृंखला 1 . 1 से बराबर कर ली।

आस्ट्रेलिया के जेम्स फाकनर ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली हैट्रिक हासिल की, लेकिन श्रीलंकाई टीम इसके बावजूद 48.5 ओवर में 288 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रही।

इसे भी पढ़िए :  ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पीटरसन की सलाह- जल्दी से स्पिन खेलना सीखो, वरना भारत न जाओ

पर इसके जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 47.2 ओवर में महज 206 रन ही बना सकी। उसके लिये सिर्फ विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ही क्रीज पर जम सके, उन्होंने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 76 रन की पारी खेली। वेड ने 88 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में तीन चौके लगाये।

इसे भी पढ़िए :  कप्तान के रूप में प्रेरणादायी है विराट कोहली: कर्स्टन

आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हराया था। आज उसके कप्तान स्टीव स्मिथ ने 30, ट्रेविस हेड ने 31 और जार्ज बेली ने 27 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़िए :  Rio Live: बैडमिटंन के महामुकाबले में स्पेन की कैरोलिना से हारी सिंधु, सिल्वर से करना होगा संतोष

श्रीलंका के लिये थिसारा परेरा ने विपक्षी टीम को शुरूआती झटके देकर पांच ओवर में तीन विकेट हासिल किये। वहीं अपना दूसरा वनडे खेल रहे अमिला अपोंसो ने 9.2 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट झटके। इनके अलावा कप्तान मैथ्यूज ने दो जबकि सेकुगे प्रसन्ना ने एक विकेट प्राप्त किया।