चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली! कहा- पूरी तरह फिट होने पर ही उतरूंगा फील्ड पर

0
विराट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली का कहना है कि जब वह पूरी तरह ठीक होंगे तभी फील्ड पर उतरेंगे। विराट के इस बयान से उन सभी अटकलों को और बल दे दिया है, जिनमें उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में शामिल ना हुए जाने की बातें कही जा रही थी। बता दें कि रांची में उन्हें चोट लगी थी और अभी भी उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  गौतम पर गांगुली गंभीर, कहा- उनके साथ हुई नाइंसाफी, कोच और कप्तान करें भविष्य का फैसला

 

विराट कोहली ने कहा, “मैं किसी से अलग नहीं हूं। कोई स्पेशल ट्रीटमेंट मुझे नहीं मिल रहा। सभी के लिए नियम एक जैसे हैं। अगर मैं 100 फीसदी फिट होऊंगा तभी खेलने उतरूंगा।” कोहली ने श्रेयस अय्यर को आखिरी टेस्ट में मौका दिए जाने की संभावना भी जताई है। श्रेयस, कोहली की जगह खेल सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  सानिया मिर्जा युगल में अकले ही शीर्ष पर, जानिए कौन है उनकी नई जोड़ीदार?

 

टीम इंडिया के कप्तान ने कहा कि उन्हें टीम पर गर्व है जिस तरह पिछले टेस्ट मैच में सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और साहा ने भी रांची में बल्ले से दम दिखाया। रवींद्र जडेजा, लोकेश राहुल और मुरली विजय का प्रदर्शन टीम की जीत के लिए अहम रहा। उन्होंने कहा, “हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है। मैं पूरी तरह फिट होना चाहता हूं।”

इसे भी पढ़िए :  चेन्नई के चेपक स्टेडियम में आज आपस में भिड़ेंगे IND और AUS, पहला वन डे आज

अगली स्लाइड में देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse