आखिर यहां से क्यों गायब हो रही हैं महिलाएं?

0

मुंबई।
मुंबई के चेंबूर इलाके के कस्तूरबा महिला सुधारगृह से महिलाओं के भागने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार रात करीब आठ बजे 17 महिलाएं सुधारगृह से फरार हो गईं। जिसमे एक महिला को वहीं के कर्मचारियों ने पकड़ लिया फिलहाल पुलिस 16 लड़कियों की तलाश कर रही है लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आपकों बता दें कि फरार हुई सभी 16 महिलाएं बांग्लादेशी की बताई जा रही जो शनिवार की रात करीब आठ बजे बाथरूम में बर्तन धोने के बहाने गई और प्लानिंग के तहत बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गई जिनके खिलाफ चेम्बूर पुलिस थाने मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी ये महिला सुधार गृह महिलाओं के भागने की खबरों के लिए सुर्खियों में रह चुका है। साल 2016 की ये दूसरी घटना है जब यहां से महिलाएं गायब हुई हैं। लेकिन प्रशासन इस तरफ सुध लेने को तैयार नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई में सुबह हुआ बड़ा हादसा, टावर में आग लगने से 2 की मौत