त्रिपुरा विधानसभा में दिखीं शर्मनाक तस्वीरें: स्पीकर की छड़ी उठाकर भागे टीएमसी विधायक, देखें वीडियो

0
विधानसभा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

त्रिपुरा विधानसभा में सोमवार को एक चौंकाने वाली तस्वीर देखने को मिली, ये तस्वीरे बेहद शर्मनाक है और विधानसभा के इतिहास में हमेशा के लिए काले पन्नों में दर्ज हो गई। यहां टीएमसी के विधायक सुदीप रॉय बर्मन कार्यवाही के दौरान स्पीकर की छड़ी (सिम्बल ऑफ अथॉरिटी यानी मेस) लेकर भाग गए। इस घटना के बाद विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष रामेंद्र चंद्र देबनाथ ने मेस ले जाने की घटना की निंदा की और इसे बेहद शर्मनाक बताया।

इसे भी पढ़िए :  सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने चलीं थी तृप्ति देसाई, केरल सरकार ने कहा 'ठहरो.....'

दरअसल शून्यकाल के दौरान तृणमूल विधायक, विपक्ष के पूर्व नेता सुदीप राय बर्मन ने एक बांग्ला अखबार में प्रकाशित मुद्दे को उठाया। इसके बाद जमातिया खड़े हो गए और अखबार में प्रकाशित खबर को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने अखबार के खिलाफ अदालत में मानहानि का मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़िए :  मनोहर पर्रिकर ने ममता को चिट्ठी लिखकर ऐसा क्या कहा कि TMC को कहना पड़ा 'हमें चिट्ठी नहीं मिली'

इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन के बीचों-बीच आ गए और नारेबाजी करते हुए इस मामले पर अध्यक्ष रमेंद्र देवनाथ से चर्चा कराने की अनुमति देने की मांग करने लगे। इसी बीच सुदीप राय बर्मन अध्यक्ष का दंड उठाकर सदन से बाहर निकल गए।

हालांकि, उन्होंने लॉबी में वाच एंड वार्ड कर्मचारियों को यह सौंप दिया। अध्यक्ष ने कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ने दंड लेकर जाने की निंदा की। अध्यक्ष ने कहा, “ये घटना सदन की गरिमा और संसदीय प्रक्रिया के खिलाफ है।”

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कश्मीर को देश से जोड़ेगी सबसे लंबी रेल सुरंग

गौरतलब है कि ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं। इतिहास गवाह है कि ऐसा पहली बार नहीं है कि त्रिपुरा विधानसभा में सिम्बल ऑफ अथॉरिटी यानी मेस (छड़ी) लेकर कोई भागा हो। असेम्बली से मेस ले जाने की घटना 5 बार हो चुकी है।

अगले स्लाइड में देखिए- इस घटना का पूरा वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse