राजस्थान: आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत, 13 लोग झुलसे

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। राजस्थान में गुरुवार(26 जनवरी) को सुबह से ही बारिश और ओलावृष्टि के साथ-साथ आकाशीय बिजली ने भी जमकर कहर बरपाया। इस दौरान राज्य में कई जगह बिजली गिरी। इन हादसों में में तीन लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों समेत 13 लोग झुलस गए।

इसे भी पढ़िए :  राजस्थान:'अम्मा किचन' की तर्ज पर अब 'अन्नपूर्णा रसोई' देगी 5 रूपए में नाश्ता और 8 रूपए में खाना

वहीं तीन शिक्षिकाएं और सात स्कूली बच्चियां आकाशीय बिजली की गर्जना सुनकर बीमार पड़ गईं हैं। गणतंत्र दिवस पर बारिश के बीच हुए इन हादसों में जयपुर के बस्सी और अजमेर के केकड़ी में स्कूली बचे शिकार हुए।

इसे भी पढ़िए :  टॉपर घोटाले में लालकेश्वर के सामने बच्चा से होगी पूछताछ

पुलिस के अनुसार टोंक जिले के शकाराबाद गांव में खेत में काम कर रहे प्रहलाद (55) पर आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई। जबकि, अजमेर जिले के सरवाड कस्बे में एक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बिजली की गर्जना सुनकर तीन शिक्षिकाएं और सात बच्चियां बीमार हो गईं।

इसे भी पढ़िए :  जब नहीं मिला इंसाफ तो चुना मौत का रास्ता