भारतीय अमेरिकी अटॉर्नी को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दिया अहम पद

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के वरिष्ठ अमेरिकी अटॉर्नी उत्तम ढिल्लन को व्हाइट हाउस में महत्वपूर्ण पद दिया है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की वित्तीय सेवा समिति के लिए मुख्य निरीक्षण वकील की भूमिका निभा चुके ढिल्लन को राष्ट्रपति का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  भुखमरी के कगार पर खड़ा है ये देश, 78 लाख लोगों के खाने के लिए नहीं है एक भी दाना

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की वित्तीय सेवा समिति के लिए मुख्य निरीक्षण सलाहकार की भूमिका निभा चुके ढिल्लन को राष्ट्रपति का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। अब वह राष्ट्रपति को नैतिकता और अनुपालन मामलों में सहयोग करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  तस्वीरों में देखिए, मौत से बचने के लिए क्या कर रहे हैं ISIS के आतंकी

ढिल्लन अब ट्रंप प्रशासन में नैतिकता और अनुपालन के मामले में व्हाइट हाउस के कानूनी सलाहकार डोनाल्ड एफ मैकगाह्न के तहत काम करने वाली कानूनी टीम का हिस्सा होंगे। वित्तीय सेवाओं से जुड़ने से पहले ढिल्लन होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मादकद्रव्य निरोधक विभाग के प्रमुख के तौर पर तैनात थे।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के फैसले पर इराक में जवाबी कार्रवाई, अमेरिकियों पर यात्रा प्रतिबंध के लिए सांसदों का मतदान