J&K: हिमस्खलन में 10 सैनिक शहीद, पर्रिकर ने जताया शोक

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की सीमा से सटे इलाके में हुए हिमस्खलन से 10 सैनिकों की मौत हो गई है। श्रीनगर से करीब 200 किलोमीटर दूर गुरेज इलाके में सेना के दो शिविर हिमस्खलन की चपेट में आ गए। इस दुखद हादसे पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शोक जताया है।

इसे भी पढ़िए :  2002 में हुए कोलकाता आतंकी हमला के मुख्य आरोपी को गुजरात एटीएस ने बिहार से पकड़ा

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिनों में हिमस्खलन में अपनी जान गंवाने वाले हमारे सैन्यकर्मियों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।’

सेना के मुताबिक, 25 जनवरी की देर शाम को छह जवान गुरेज सेक्टर पर अपने आर्मी कैंप पर मौजूद थे, उसी वक्त तेज बर्फबारी से हिमस्खलन हुआ। इसमें जवानों का कैंप बर्फ के ढेर में दब गया और उसमें मौजूद छह जवान शहीद हो गए।

इसे भी पढ़िए :  छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के दो जवान शहीद

गस्त में गए चार और जवान लापता हो गए थे, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इस प्रकार से हिमस्खलन में शहीद होने वाले जवानों की संख्या 10 हो गई। सेना ने बताया कि जहां हिमस्खलन हुआ है, वहां मौसम बेहद खराब है, लेकिन हमारी टीम मुस्तैदी से लापता जवानों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  क्या पाक की तरह चीन के खिलाफ भी होंगे सर्जिकल स्ट्राइक?: शिवसेना