फर्रूखाबाद में आक्सीजन की कमी से 49 बच्चों की मौत

0

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में लोहिया अस्पताल में एक महीने के भीतर 49 बच्चों की मौत मामले की जांच रिपोर्ट ने एक बार गोरखपुर हादसे की पुनरावृत्ति कर दी। रिपोर्ट में आक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत होने का पता चलने पर महकमे में हड़कंप मच गया। डीएम रविंद्र कुमार के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट जेके जैन ने सीएमओ और महिला सीएमएस के खिलाफ बच्चों के इलाज में लापरवाही और समय पर सूचना न देने की रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  स्वच्छता के मामले में इंदौर टॉप पर, यूपी देश का सबसे गंदा राज्य

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS