नई दिल्ली। दुबई से मनीला जा रही फ्लाइट में एक बच्ची ने हवा में जन्म लिया है।
एयरलाइंस ने गिफ्ट में उसे इतने प्वाइंट्स दिए हैं कि वो सारी जिंदगी मुफ्त में फ्लाइट की यात्रा कर सकेगी। बच्ची की डिलिवरी डेट दो महीने बाद की थी, लेकिन महिला को अचानक दर्द उठा और चंद मिनटों में ही फ्लाइट का एक हिस्सा डिलिवरी रूम में बदल गया।
डिलिवरी के दौरान साथी यात्रियों ने महिला की मदद की। इसके बाद उसे मिनरल वाटर से नहलाया गया। एक शख्स ने अपने सूटकेस से कुछ कपड़े दिए जिसमें बच्ची को लपेटा गया। फिर हैदराबाद में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
पूरे वाकया को फ्लाइट की एक यात्री मिसी बेरबरेब ने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘बच्ची के जन्म के बाद पहला स्टॉप भारत था, इसलिए उसका बर्थप्लेस यहां है। लेकिन उसे पासपोर्ट फिलिपींस का मिलेगा, क्योंकि एयरलाइंस वहीं की है।