गोवा में बनेगी आम आदमी की सरकार: केजरीवाल

0

गोवा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात का दावा किया है की दिल्ली चुनावों की तरह इस बार गोवा चुनावों में भी पार्टी भारी सीट से विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि गोवा में 40 में से 35 सीट आम आदमी पार्टी को मिलेंगी। केजरीवाल ने गोवा के वोटर्स से अपील की है कि दिल्ली के चुनावों के रिज़ल्ट गोवा में दोहराया जाएं। आपको बता दें कि केजरीवाल गोवा के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने मछुआरा समुदाय से बात करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा दोनों के मंसूबों को चलने नहीं देगी और हमारी जीत एकदम निश्चित है।
उन्होंने चालीस में से 35 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। उन्होंने आगे कहा की गोवा के लोगों में असीम नेतृत्व की क्षमता है और पार्टी को एक स्थानीय व्यक्ति सीएम पद के लिए चाहिए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की गोवा की जनता जानती है की कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, परंतु पहले इन पार्टियों के अलावा लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था पर अब उनकी मदद के लिए आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुकी है।

इसे भी पढ़िए :  बंबई हाइकोर्ट ने पूछा, आरोप हटाने के बाद भी साध्वी प्रज्ञा जेल में क्यों?