26 सितंबर को अखिलेश मंत्रीमंडल का विस्तार, निकाले गए मंत्री दोबारा लेंगे शपथ

0
अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी में लंबी उथल-पुथल के बाद अब सब कुछ सामान्य होता दिख रहा है। इस पारिवारिक नोंक-झोंक में सीएम अखिलेश यादव को बैकफुट पर आना पड़ा जबकि चाचा शिवपाल अपनी शर्तों पर अडिग रहे। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री एक बार फिर अपने मंत्रीमंडल का विस्तार कर रहे हैं। लखनऊ में 12 सितम्बर को मंत्री पद से बर्खास्त गायत्री प्रजापति अब 26 सितम्बर को दोबारा मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहींं, पंचायती राज मंत्री पद से बर्खास्त हुए राजकिशोर सिंह नाम शामिल नही किया गया है। गायत्री के साथ जियाउद्दीन रिजवी भी शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  लालू ने नीतीश को बताया 302 का मुजरिम

बता दें, कि सपा में मचे घमासान के बाद 12 सितम्बर को खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और पंचायती राज मंत्री राजकिशोर सिंह को सीएम अखिलेश यादव ने बर्खास्त कर दिया था। वहीं खनन मंत्री रहे गायत्री ने मैनेजमेंट कर मुलायम को खुद की वापसी के लिए मना लिया था। इसके बाद अखिलेश यादव ने भी उन्हें वापस लेने का एलान कर दिया था।

बलिया के सिकंदरपुर से 2 बार विधायक रह चुके जियाउद्दीन रिजवी को जब मंत्री पद की शपथ लेनी थी, तब वह हज की यात्रा पर थे। हज से लौटने के बाद 3 महीने से मंत्री पद की शपथ लेने के लिए भटक रहे थे। इस मामले को लेकर वह सीएम से लेकर मुलायम तक मिल चुके हैं। हालांंकि, शपथ के लिए एक बार 10 जुलाई की तारीख भी तय की गई थी, लेकिन मुलायम के शहर में न होने की वजह से वह तारीख टल गई थी। बता दें, गवर्नर 3 बार अखिलेश यादव को इस संंबंध में लेटर लिख चुके हैं।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा सांप्रदायिकता के बजाय विकास के मुद्दे उठाए: अखिलेश