सपा से अलग नई पार्टी बनाएंगे अखिलेश, नाम और चुनाव चिन्ह का आज होगा ऐलान?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर भी चर्चा

नई पार्टी के चुनाव चिह्न और नाम को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। अटकलें हैं कि इस नए दल का नाम प्रोग्रेसिव समाजवादी पार्टी हो सकता है। पार्टी का चुनाव चिह्न मोटरसाइकल हो सकता है। हालांकि, मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि सारे विकल्पों के खत्म हो जाने के बाद अखिलेश इस मामले में आखिरी फैसला लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  बच्चे की मौत पर तिलमिलाए सीएम अखिलेश, लापरवाही के जुर्म में CMS निलंबित

अखिलेश समर्थकों को पूरा भरोसा

अखिलेश के एक समर्थक ने कहा, ‘अखिलेश को न केवल विधायकों बल्कि संगठन का भी समर्थन है। हमें इस बात का यकीन है कि अगर अखिलेश अपनी पिता और चाचा की छवि से बाहर भी निकलते हैं तो उनकी जीत पक्की है। इसकी वजह उनके द्वारा कराया गया अभूतपूर्वक काम और उनकी साफ सुथरी छवि है।’ राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि बहुत सारे सीएम अपने पूरे कार्यकाल में छवि पर दाग लगने से नहीं बच पाए। वहीं, अखिलेश पूरे कार्यकाल में अपनी इमेज को बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बुलंदशहर गैंगरेप मामले में SC ने CBI को दिये निर्देश- आजम खान को भेजें नोटिस
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse