सपा से अलग नई पार्टी बनाएंगे अखिलेश, नाम और चुनाव चिन्ह का आज होगा ऐलान?

0
समाजवादी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ। समाजवादी परिवार में दरार अब साफ दिखने लगा है। बताया जा रहा है कि दरार इतना बड़ा हो गया है कि पार्टी अब दो फाड़ बंट सकती है। अब सबकी नजर आज (रविवार) होने वाली सीएम अखिलेश यादव की बैठक पर है। अखिलेश पार्टी के विधायकों और मंत्रियों से मिलेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में अखिलेश बड़ा फैसला ले सकते हैं। राजधानी के राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सीएम अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी से बाहर जाने के बारे में भी सोच सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  साइकल हुई जब्त तो अखिलेश का 'प्लान बी' है तैयार

नई पार्टी गठित कर सकते हैं अखिलेश

सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश कैंप की ओर से नया राजनीतिक संगठन लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में दिल्ली में रामगोपाल यादव के चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद इन खबरों को और बल मिला है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव खुले तौर पर सीएम अखिलेश यादव के समर्थन में हैं। अखिलेश कैंप के एक मुख्य सदस्य ने कहा, ‘यह आखिरी और बेहद दर्द भरा फैसला होगा। हमें जीत का भरोसा है और उम्मीद है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में नए संगठन के साथ हम सत्ता में आ सकेंगे। हम खुद को समाजवादी विचारधारा के सच्चे उत्तराधिकारी मानते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश ने खोला राज, कहा ‘परिवार के झगड़े ने कराया कांग्रेस से गठबंधन’

अगले पेज पर पढ़ें क्या होगा अखिलेश की पार्टी का नाम?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse