योगी सरकार से इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूछा सवाल, बच्चों की मौत कैसे हुई ?

0

गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत के मामले को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकाल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत के कारणों के बारे में जानकारी मांगी है।

इसे भी पढ़िए :  योगी आदित्यनाथ सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलटा

गौरतलब है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 60 से अधिक बच्चों की मौत पर जिला अधिकारी (डीएम) ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दी है। रिपोर्ट में ऑक्सीजन सप्लाई में रुकावट होने की बात स्वीकार की गई है।

इसे भी पढ़िए :  कर्मचारी चयन आयोग की गलती ने लड़की को किया शर्मसार, न्यूड फोटो लगाकर जारी कर दिया एडमिट कार्ड!

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS