मुजफ्फरपुर में 2 थानेदारों पर कातिलाना हमला, एक की बांह तो दूसरे के काटे कान

0
मुजफ्फरपुर

बिहार में खाकी वर्दी अपराधियों के निशाने पर हैं। मुजफ्फरपुर में दो थाना प्रभारियों पर कातिलाना हमले की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोपालगंज के दो थाना प्रभारियों पर फरसे से हमला किया गया है। हमलावरों ने कुचाई कोट थाना प्रभारी महेंद्र कुमार का बायां हाथ काटने के साथ सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला बनेंगी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री, 8 या 9 फरवरी को लेंगी शपथ!

वहीं अपराधियों ने मुहम्महदपुर के थाना प्रभारी मुन्ना कुमार यादव का कान काट दिया है। इसके अलावा होमगार्ड के जवान कृष्णा यादव को भीड़ ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। कुचाई कोट थाना प्रभारी महेंद्र कुमार को फरसे की चोट के कटे हाथ और दो टुकडों में बंटे सिर की वजह से बेहद गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  तालाब गई लड़कियों के साथ ये क्या हो गया ?

कहा जा रहा है दोनों थाना प्रभारी कुख्यात अजय राय नाम के शराब टैंकर मामले में अभियुक्त के यहां छापेमारी करने उसके गांव पारू थाना इलाके के खेनपुर गांव पहुंचे थे। तभी यह हमला किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
(खबर इनपुट- मुकेश कुमार सिंह, बिहार)

इसे भी पढ़िए :  दुखद: आदिवासी व्यक्ति को अपनी पत्नी की लाश लेकर 10 किलोमीटर तक चलना पड़ा