गुरमीत राम रहीम को आज सुनाई जाएगी सज़ा

0

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत आज सजा का ऐलान करेगी। जज राम रहीम को रोहतक जेल में ही सजा सुनाएंगे। उन्हें चॉपर के जरिए पंचकूला से रोहतक ले जाया जाएगा। राज्य की पुलिस ने दावा किया है कि इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 26 अगस्त को फैसले के दिन पंचकूला में डेरा समर्थकों के उत्पात के मद्देनजर इस बार प्रशासन काफी सख्त कदम उठाने का दावा कर रहा है। रोहतक के डेप्युटी कमिश्नर अतुल कुमार ने कहा, ‘अगर समाजविरोधी तत्वों ने खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो देखते ही गोली मारने का आदेश दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर: पाक समर्थित नारे बाजी की रिकोर्डिंग कर रहे थे DSP, भीड़ ने समझा जासूस

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK