रक्षाबंधन के दिन मुंबई में ‘बेस्ट’ बस के कर्मचारी आज हड़ताल पर

0

रक्षाबंधन के दिन आज आम लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। मुंबई की लाइफ लाइन में से एक बेस्ट की बसें सड़कों पर नहीं दिखाई देंगी। समय पर वेतन नहीं मिलने के विरोध में बेस्ट के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। देर रात तक बेस्ट के कर्मचारियों और बीएमसी के बीच समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही।

इसे भी पढ़िए :  सेनारी नरसंहार: 15 आरोपी दोषी करार, 20 को कोर्ट ने बरी किया

मुंबई में बेस्ट की लगभग तीन हजार बसें हैं। जिसमें हर दिन 30 लाख मुंबईकर सफर करते हैं। इसके बाद भी बस यूनियन ने कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। बता दें कि बेस्ट कर्मचारियों ने इससे पहले भी हड़ताल पर जा चुके हैं, इसी साल 20 जुन को भी बेस्ट के कर्मचारियों ने पगार में हो रही देरी का लेकर 22 जून से हड़ताल पर जाने का नोटिस बेस्ट प्रबंधन को दी थी।

इसे भी पढ़िए :  प्रेग्नेंट बहू को गोद में उठा अस्पताल के चक्कर लगाता रहा 70 साल का ससुर, डॉक्टरों की लापरवाही ने ले ली मां-बच्चा दोनों की जान

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS