बिहार के टॉपर पर फिर उठे सवाल, शिक्षा मंत्री ने किया बचाव

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार की मेरिट की बात को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने साफ कहा कि बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर खुद कह चुके हैं कि टॉपर की मेरिट में कोई दिक्कत नहीं है तो फिर सवाल खड़े का कोई मतलब नहीं है.

इसे भी पढ़िए :  लड़की से रेप कर बना पिता, फिर अपनी ही बेटी का किया सौदा, ये इंसान है या दरिंदा ?

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगीत को लेकर जिन्होंने उससे सवाल किया है क्या वो संगीतज्ञ हैं? कुछ लोग सिर्फ निगेटिव दिखाना चाहते हैं इसलिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं. उन्होंने पूछा कि क्या उसकी मेरिट में कई कोई दिक्कत हैं.

इसे भी पढ़िए :  राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी को झटका, गुजरात का ये विधायक नहीं देगा रामनाथ कोविंद को वोट

अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार बोर्ड के जिन छात्र- छात्राओं के कम अंक आए हैं. उनकी कॉपी की जांच की जाएगी और अगर सुधार की गुजाइंश होगी तो की जाएगी. उन्होंने कहा कि सक्षम शिक्षकों से कॉपी की जांच कराई गई है लिहाजा सवाल उठाना उचित नहीं है.

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: बीजेपी का घोषणापत्र जारी कर रहे हैं अमित शाह LIVE

गौरतलब है कि आर्टस टॉपर गणेश ठाकुर के संगीत पेपर में 65 अंक लाने और इस विषय में उसके ज्ञान को लेकर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं.

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse