कांग्रेस विधायक ने बीफ का मीट खाकर तोड़ा व्रत, सरेआम गोहत्या में 8 कांग्रेसी गिरफ्तार

0
गोवा
फाइल फोटो

केरल में सरेआम गाय की हत्या का मामला सामने आने के बाद से पहले ही देशभर में विवाद शुरु हो गया था। और अब कांग्रेस विधायक टीवी बलराम ने खुलेआम बीफ खाकर अपना व्रत तोड़ा है। खबर है कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मवेशियों की खरीद-फरोख्त पर बैन लगाए जाने का विरोध करते हुए बलराम ने 19 साव बाद मीट खाया है। कोचि में उनका बीफ खाने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

 

वहीं, केरल में खुलेआम गाय काटने वाले यूथ कांग्रेस के आठ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूथ कांग्रेस के गिरफ्तार कार्यकर्ताओं में यूथ कांग्रेस के कन्नूर संसदीय क्षेत्र कमेटी के पूर्व नेता रिजिल मकुट्टी भी शामिल है। इन लोगों ने 27 मई को खुलेआम गाय काटा था, जिसके बाद मकुट्टी को इंडियन यूथ कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी नेता विद्यासागर सोनकर का विवादित बयान, प्रियंका गांधी को बताया दफ्तर की 'पुरानी फाइल'

 

शनिवार रात केरल बीजेपी अध्यक्ष राजशेखरन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ लोग सरेआम एक गाय काटते हुए और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो में यह भी दिख रहा है कि कुछ लोगों के हाथ में यूथ कांग्रेस का झंडा है। वीडियो पोस्ट करते हुए राजशेखरन ने आरोप लगाया था कि राज्य में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरेआम एक गाय की हत्या की है। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद केरल पुलिस ने इस मामले में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इसे भी पढ़िए :  आज की रात होगी ऐतिहासिक, इस विशेष अंदाज में केंद्र सरकार करेगी जीएसटी की घोषणा

 

केरल यूथ कांग्रेस पर सरेआम गाय काटने के आरोपों को लेकर कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर है। कांग्रेस ने इस मामले में आरोप यूथ कांग्रेस के नेता रिजिल मकुट्टी को सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले पार्टी ने कहा था कि मामले की जांच के बाद अगर किसी कार्यकर्ता या नेता को गाय के खिलाफ क्रूरता का दोषी पाया गया, तो कड़ी कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़िए :  हैरान करने वाला खुलासा: बटन कोई भी दबा, वोट बीजेपी को ही गया, देखें वीडियो