बिहार पर भारी पड़ने वाले है अगले 4 दिन

0
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 4 दिन भारी बारिश की आशंका है

बिहार में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिससे लोगों को काफी मुसिबतों का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में स्थिति आगे और भी विकराल होने वाली है, क्योंकि बिहार पर अगले चार दिन भारी पड़ने वाले है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 4 दिन भारी बारिश की आशंका है।

इसे भी पढ़िए :  लाल बत्ती लगी गाड़ी में सवार होकर बनारस की सड़कों पर घूम रहा नकली सीएम योगी, देखें वीडियो

अररिया और सुपौल जिले में बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब है। वहीं असम के 19 जिले और 1752 गांव बाढ़ की चपेट में है। पश्चिम बंगाल के भी कई जिलों में बाढ़ अपना विकराल रूप दिखा रही है।

इसे भी पढ़िए :  'बाल पकड़कर ममता बनर्जी को बाहर निकालने' वाले बयान पर BJP नेता ने मांगी माफी, FIR दर्ज, इमाम ने जारी किया फतवा   

बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी ने सुपौल में अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। सुपौल जिले के कई गांव में कोसी नदी की चपेट में आ गए है। सुपौल के घुरन गांव में लोग जान जोखिम में डालकर नदी को पार करने को मजबूर है। दरअसल नेपाल में भारी बारिश की वजह से पानी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से कोसी नदी में बाढ़ आ गई है।

इसे भी पढ़िए :  मध्यप्रदेश में बाढ़ से 11 मरे

Click here to read more>>
Source: ABP news