शराबबंदी के बाद बिहार में कम हुआ क्राइम !

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

नीतीश सरकार के वकील केशव मोहन ने अदालत को बताया कि शराबबंदी के बाद सरकार 5280 करोड़ रुपए हर साल बचा रही है। अब इस रकम को लोग दूसरे मद में खर्च कर रहे हैं। मसलन लोग अब इस पैसे को खाने, कपड़े और दूसरी चीजों पर खर्च कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  'करोड़ों रुपए लेकर भागने वाला (माल्या) मजे कर रहा है और जिसने साड़ी चुराई वह जेल में'- सुप्रीम कोर्ट

बिहार सरकार ने पांच अप्रैल, 2016 को राज्य में शराब पर पाबंदी लगाई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले को लेकर काफी संवेदनशील हैं। शराबबंदी के समर्थन और नशा-मुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 11 हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी मानव श्रृंखला बनाकर बिहार ने इतिहास रचकर देश और दुनिया को नशा-मुक्ति का संदेश दिया।
11 हजार किलोमीटर से भी लंबी बनी इस ह्यूमेन चेन में तीन करोड़ से ज्यादा लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर शामिल हुए। इस मानव श्रृंखला की तस्वीर उपग्रह से ली गई।

इसे भी पढ़िए :  जल्द आएगा 400 करोड़ का नोट, जिस पर होगी केजरीवाल की फोटो-जानिए क्या है मामला
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse