पंजाब चुनाव 2017: सिद्धू ने थामा ‘पंजे’ का हाथ, BJP ने कहा – पूत कपूत बन गया

0
पंजाब

पंजाब बीजेपी ने नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें ‘कपूत’ बताया। पंजाब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विजय सांपला ने कहा, ‘सिद्धू बीजेपी को अपनी मां बताते थे। उन्होंने अपनी ‘मां’ को धोखा दिया, जिसने उन्हें राजनीतिक मंच, नाम, प्रसिद्धि सब कुछ दिया, उन्हें तीन बार सांसद बनाया और उनकी पत्नी को एक विधायक और तत्कालीन संसदीय सचिव।’

इसे भी पढ़िए :  अरुण जेटली ने बताया, नोटबंदी से कांग्रेस क्यों है परेशान ?

भाषा की खबर के अनुसार सांपला ने कहा, बीजेपी ने उन्हें (सिद्धू को) केवल दिया, उनसे लिया कुछ भी नहीं। दुर्भाग्य से पूत कपूत बन गया लेकिन मां वही रही।’

इसे भी पढ़िए :  अमरनाथ आतंकी हमले में बच्चे श्रद्धालुओं ने सुनाई खौफनाक आपबीती

उस कथित तस्वीर जिसमें सिद्धू कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष झुकते हुए दिख रहे हैं, सांपला ने कहा, ‘कल तक सिद्धू राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहकर संबोधित करते थे और आज वही ‘पप्पू’ उनके राजनीतिक गुरु बन गए हैं।’

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: 30 नवंबर तक इस्तेमाल किए जा सकेंगे पुराने नोट!