लव, सेक्स और धोखा ! नेताजी के शहजादे ने ये क्या कर डाला ?

0

झारखंड। झारखंड में भाजपा प्रमुख ताला मरांडी के बेटे मुन्ना मरांडी पर एक लड़की का दो साल तक यौन उत्पीड़न करने और उसके बाद एक अन्य नाबालिग लड़की से शादी करने का मामला सामने आया है। झारखंड के गोड्डा जिले की एक युवती ने अदालत में मुन्ना मरांडी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा कि मुन्ना ने उससे शादी का वादा करके दो साल तक उसका यौन शोषण किया, लेकिन बाद में वो अपने वादे से पलट गया।
आरोप लगाने वाली युवती ने बताया कि मुन्ना ने उसके साथ दोस्ती की, उसके बाद एक मोबाइल फोन उपहार में दिया ताकि वे संपर्क में रह सकें। मुन्ना नें दो साल तक उसका यौन शोषण किया और बाद में किसी और के साथ शादी के लिए राजी हो गया। उसने कहा कि मुन्ना की शादी की योजना के बारे में पता चलने के बाद उसने शिकायत दर्ज कराई है।
खबर है कि हाल ही में मुन्ना की शादी हुई है। मुन्ना ने जिस लड़की से शादी की है, उसकी उम्र 11 साल बताई जा रही है, जबकि कानूनी तौर पर लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। मुन्ना पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की ने बुधवार को झारखंड के महिला आयोग से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दी। आयोग की अध्यक्ष महुआ मांझी ने लड़की को आश्वासन दिया है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। आयोग से जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया है कि अपने बेटे की शादी कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की से कराने के आरोप में ताला मरांडी को भी नोटिस भेजा जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  नए साल में सोनाक्षी सिन्हा तलाक़शुदा बॉयफ्रेंड से करेंगी सगाई! पिता शत्रुघ्न सिन्हा खफा