एक किलोमीटर तक दौड़ाया और कुल्हाड़ी से काट डाला

0
कुल्हाड़ी
फोटो एनबीटी से साभार

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक को 1 किलोमीटर तक दौड़ा कर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। युवक का कसूर बस इतना था कि उसकी पड़ोस की एक महिला से बहस हो गई थी। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो वह वहां से भागा लेकिन महिला और उसके परिजनों ने उसे 1 किलोमीटर तक दौड़ा कर कुल्हाड़ी से काट हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात की है। युवक की 3 माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने मां-बेटे सहित 3 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। गांव राजगढ़ में शुक्रवार देर रात अमर सिंह राजपूत (24) की पड़ोस में रहने वाली महिला ओमवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी देख ओमवती को बेटा आकाश और उसका भतीजा रविंद्र आवेश में आ गए।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी और एसपी पर माया का हमला कहा- दोनों पार्टियों में मिलीभगत, करेंगे पर्दाफाश

बात बहस से आगे बढ़ी और तीनों अमर पर टूट पड़े, जिसके बाद अमर वहां से भागने लगा। इस पर ओमवती, उसका बेटा और भतीजा रविंद्र कुल्हाड़ी लेकर अमर सिंह के पीछे दौड़ पड़े। तीनों ने एक किलोमीटर तक अमर का पीछा किया। रास्ते में एक जगह खेत में लगे कांटेदार तार में उलझकर अमर गिर गया। इसी दौरान तीनों ने उस पर कुल्हाड़ी, रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद पीड़ितों की मदद के लिए आगेे आये पूर्व IPS अधिकारी, शुरू किया NGO

हत्या की खबर मिलते ही पूरा गांव वहां जमा हो गया। खून से लथपथ अमर सिंह को ट्रॉमा सेंटर ले जा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर बावल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अमर सिंह के बड़े भाई बदलू राम की शिकायत पर ओमवती, उसके बेटा आकाश व भतीजे रविंद्र पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। बावल थाना ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से नामजद तीनों आरोपी गांव से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली IIT की पीएचडी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

डीएसपी सतपाल यादव ने बताया कि इस हत्या के असली कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में मामूली कहासुनी का मामला सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बावल ब्लॉक समिति के सदस्य साधू सिंह ने बताया कि अमर सिंह का विवाह अभी 3 माह पूर्व ही हुआ था। इस घटना से गांव में मातम छाया है।