गुजरात: IPL में सट्टा लगाता था बीजेपी सांसद का बेटा, केस दर्ज

0
बीजेपी सांसद
प्रतीकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

पंचमहल से बीजेपी सांसद प्रभातसिंह चौहान के बेटे पर आईपीएल 10 (IPL 10) के मैच में सट्टा लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। गोधरा तहसील के महलोल गांव में सांसद के घर से पुलिस ने छापे में तीन लोगों को आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी के आरोप में अरेस्ट किया है। पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल, एलसीडी टीवी सेट, लैपटॉप भी बरामद किया है। सारे सामान की कीमत 1.13 लाख के करीब बताई जा रही है।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात में मंदिर के दो महंतों की धारदार हथियार से हत्या

आरोपी प्रवीणसिंह चौहान ने 2012 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के टिकट पर गोधरा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। बाद में उन्होंने पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस का दामन थाम लिया। स्थानीय क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रवीणसिंह चौहान अपने पैतृक निवासस्थान में पिता से अलग रहते हैं और बीजेपी सांसद का इस पूरे केस से कोई संबंध नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  काजीरंगा नेशनल पार्क में 7 गैंडे समेत 140 जानवरों की मौत

पंचमहल एसपी राजेंद्रसिंह चुडास्मा को शनिवार की रात कांग्रेस नेता के घर में सट्टेबाजी किए जाने की सूचना मिली। जानकारी के आधार पर पंचमहल के पुलिस इंस्पेक्टर एलसीबी डीजे चावड़ा ने अपनी टीम के साथ छापे की कार्रवाई की। एसपी चुडास्मा के अनुसार, ‘टेकचंद कलवानी (30), जितेंद्र कलवानी (28) और प्रकाश ठक्कर (28) को सट्टेबाजी के आरोप में अरेस्ट किया गया है।’

इसे भी पढ़िए :  "आत्महत्या के लिए रोहित वेमुला खुद था जिम्मेदार"-जांच कमेटी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse