भाजपा को मिला नोटबंदी का फायदा, हरियाणा निकाय चुनाव में बम्पर जीत

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भिवानी के निकाय चुनाव में भी मतदाताओं ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में आस्था जताई और नोटबंदी पर किए जा रहे विपक्षी दलों के प्रचार को नकार दिया। कुल 31 सीटों में से 18 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे। साथ ही भाजपा नेता चार अन्य विजयी उम्मीदवारों का भी समर्थन मिलने का दावा कर रहे हैं। हालांकि भिवानी नगर परिषद चुनाव किसी पार्टी ने सिंबल पर नहीं लड़ा था लेकिन परोक्ष रूप से सभी दलों ने अपने समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी थी। नगर परिषद चुनाव में कुल 1 लाख 21 हजार मतदाताओं ने मतदान किया।जीत के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह जीत हमारी सरकार की अच्छी नीतियों और प्रदेश में हो रहे चहुंमुखी विकास की जीत है। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की। सभी को बहुत-बहुत बधाई।

इसे भी पढ़िए :  अब झारखंड में लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse