अब झारखंड में लगे पाकिस्तान के समर्थन में नारे

0

साहिबगंज : पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को निकाले गए जुलूस के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) व बजरंग दल के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प हुई। छात्र संगठन का आरोप है कि मुस्लिम धर्म प्रचारक डॉ. जाकिर नाइक के समर्थन में निकले जुलूस में शामिल कार्यकर्ता भारत के खिलाफ व पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए भारत माता की जय, जाकिर नाइक मुर्दाबाद आदि के नारे लगाने लगे। इस बीच प्रशासन द्वारा नारेबाजी नहीं करने की अपील किए जाने पर छात्र संगठन के सदस्य व पुलिस कर्मियों में झड़प हो गई। इन सदस्यों ने बरहेट-बरहड़वा मुख्य मार्ग पर झंडा लेकर घंटों नारेबाजी की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुदीप सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने छात्रों को समझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन छात्र संगठन के सदस्यों ने प्रशासन की ओर से लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वे भारत के खिलाफ नारा लगाने के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की वजह से छोटा करना पड़ेगा भारत का सबसे बड़ा झंड़ा!