RSS के दफ्तर पर फेंका गया बम, 3 कार्यकर्ता हुए घायल

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

केरल के कोझीकोड में गुरुवार रात नदापुरम स्थित आरएसएस दफ्तर पर बम फेंका गया। इस धमाके में 4 कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। यह हमला आरएसएस के सह प्रचार प्रमुख कुंदन चंद्रावत के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ है, जिसमें उन्होनें केरल के मुख्यमंत्री का सिर लाने की बात कही गई थी।

इसे भी पढ़िए :  गाजियाबाद: भाजपा नेता की हत्या में पूर्व बसपा विधायक के शामिल होने की संभावना

पुलिस ने बताया कि कलाची में रात को करीब साढ़े आठ बजे यह घटना घटी। घायलों की पहचान बाबू, विनेश, सुधीर और सुनील के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारीके मुताबिक RSS कार्यकर्ता बाबू और विनेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो अन्य को यहां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि इस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  बक्सर रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर जोरदार धमाका, टल गया बड़ा हादसा