आपस में प्यार कर बैठे सगी बहनों के पति, साढ़ू के साथ रहने के लिए पत्नियों को छोड़ा

0
दो पुरुषों

गुजरात के अहमदाबाद में अजब प्रेम की गजब कहानी का खुलासा हुआ है। ये कहानी आपको चौंका देगी। दरअसल यहां के दो पुरुषों ने साथ रहने के लिए अपनी पत्नियों को छोड़ दिया। दोनों पुरुष रिश्ते में साढ़ू हैं और दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं। दरअसल रिश्तेदार बनकर मिलने के बाद दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ता बन गया। इसके बाद उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। वे दोनों एक अलग घर में अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़ कर साथ रहने लगे। जिसके बाद महिलाएं कोर्ट की शरण में पहुंच गई और अपने लिए न्याय की मांग कर रही है। दोनों बहनों ने पतियों को आरोपी बनाते हुए कोर्ट से मेंटिनेंस और आश्रय (Shelter) के रूप में अंतरिम राहत की मांग की है।

इसे भी पढ़िए :  ‘गर्भवती पत्नी का सेक्स से इनकार क्रूरता और तलाक का आधार नहीं’

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक 2010 में बड़ी बहन की शादी एक स्थानीय कारोबारी से हुई थी, बाद में उनका एक बच्चा भी हुआ। मुश्किल उस समय शुरू हुई जब 2013 में छोटी बहन की शादी हुई। जिसके बाद बड़ी बहन के पति के छोटी बहन के पति के साथ समलैंगिक रिश्ते बन गए। करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने आदमियों ने अपनी पत्नी को छोड़कर एक साथ रहना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों बहनों ने पुलिस में इस बात की शिकायत की लेकिन इसमें किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं होने के चलते पुलिस ने कार्रवाई करने में असमर्थता जताई।

इसे भी पढ़िए :  तलाक लेंगी रजनीकांत की बेटी सौंदर्या, चेन्नई कोर्ट में दायर की याचिका

कोई भी उम्मीद नजर नहीं आने के बाद अंत में दोनों बहनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। दोनों ने घरेलू हिंसा एक्ट 2005 के तहक महिला सुरक्षा का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि उनके पतियों के बीच बने समलैंगिक रिश्ते के चलते उन्हें नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया है कि वह उनके पतियों को जीवन यापन और आश्रय के लिए पैसे देने का निर्देश दे। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 19 नवंबर की तारीख तय की है।

इसे भी पढ़िए :  मलाइका से तलाक पर अरबाज खान ने पहली बार तोड़ी चुप्पी